BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

 


 

मण्डला 3 अक्टूबर 2022

            महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनामें जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में म0प्र0 शासन द्वारा 30 सितम्बर 2022 को संशोधन किया गया जिसमें विनिमार्ण हेतु 50 हजार से 50 लाख तक सेवा, खुदरा व्यवसाय हेतु 50 हजार से 25 लाख तक का ऋण प्रकरणों का आवेदन समस्त पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं जिसमे वित्तीय सहायता 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि प्रतिपूर्ति के रूप में त्रैमासिक आधार पर प्रदान कि जाएगी।

 

पात्रता

 

            आवेदक को 8वी कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 45 आयु वर्ग के हो तथा जिनकी परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपए से कम हो वो पात्र हैं। मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड, कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आवश्यक लायसेन्स व अन्य दस्तावेज।

            अब आवेदकों को विनिर्माण उद्योग स्थापना के लिए 50 हजार से 50 लाख रूपए तक तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय इकाई के लिए 50 हजार से 25 लाख रूपए तक बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

 

वित्तीय सहायता

 

            योजना में 3 प्रतिशत त्रैमासिक दर 7 वर्ष तक की अवधि हेतु ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क 7 वर्ष तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालीन समय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

समाचार क्रमांक/25/

No comments:

Post a Comment