BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय भूमि पर हो गई कब्जा, हटाने में नाकाम हो रहे राजस्व विभाग के अधिकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

शासकीय भूमि पर हो गई कब्जा, हटाने में नाकाम हो रहे राजस्व विभाग के अधिकारी



शासकीय जमीनों पर कब्जा के चलते गांव में अनेक प्रकार की समस्या हो रही उत्पन्न। 


दैनिक रेवांचल टाईम्स  - सिवनी तहसील कार्यालय सिवनी के अंतर्गत प्ग्राम फुलारा में लगातार बढ़ रहे शासकीय जमीन की कब्जा को रोकने में प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की पसीना छूट रहा है। जिसके चलते क्षेत्र शासकीय भूमि पर बेजा कब्जाधारियों की बाढ़ सी आ गई है। एवं उसे रोकने में अभी तक प्रशासन बेबस और लाचार नजर आ रही है। गौरतलब है कि, तहसील कार्यायल सिवनी के अंतर्गत आनेवाले ग्राम पंचायत फुलारा का मामला है जहाँ के ग्रामीणों ने आवासी भूमि व घास नंबर की भूमि में अतिक्रमण कर कब्जा किया हुआ है  शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत की गई थी लगभग 2 साल सिवनी तहसील में विचार धीन रहा जिसके बाद तहसीलदार ने खसरा नंबर 90/1 में अवैध रूप  से अतिक्रमण करने का दोषी पाते हुए मध्य प्रदेश भू-रा0 संहिता 1959की धारा 248 के प्रावधानों  के तहत अतिक्रमण को बेदखल किए जाने का आदेश दिनांक 13/01/2021  को पारित किया गया था  लेकिन जवाबदार अधिकारियों को जरा भी ध्यान नही है। 

तहसील मुख्यालय का तो और बुराहाल

अतिक्रमण हटाने में प्रशासनिक अधिकारियों की विफलता ही कहे कि तहसील मुख्यालय होने के बावजूद भी ग्राम पंचायत फुलारा  में। शासकीय भूमि की लगभग पांच सौ एकड़ से भी ज्यादा शासकीय भूमि स्थित है। साथ ही यहां अनेक शासकीय कार्यालय भवन निर्माण हो चुके हैं | लेकिन आज के दौर में ग्राम पंचायत फुलारा की शासकीय भूमि में लगभग पांच सौ एकड़ भूमि पर पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। जहाँ अतिक्रमणकारी शासकीय भूमि पर कच्चे पक्के के मकान निर्माण कर रहने लगे है। तो वही कुछ जगहों पर बचा शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारीयो ने गिद्ध की तरह नजर गढ़ाये हुए है। शासकीय जमीन पर कब्जा होने के कारण ग्रामवासियों को चारागाह की परेशानियों से जूझ रहे है। ग्राम पंचायत फुलारा में लगभग सौ एकड़ भूमि पर कब्जाधारी अपने खेत मे शामिल कर चुके है। शासकीय जमीन पर बेजा कब्जा धारी टुकड़ो में बांट चुके है। जिसके कारण फुलारा ग्रामवासीयो को चारागाह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।


  लेकिन अधिकारियों की व्यस्तता समझे या बेरुखी जिसके कारण ग्राम पंचायत फुलारा में शासकीय भूमि पर कब्जा विकराल रूप धारण कर ली है। समय रहते इस ओर ध्यान नही दिया गया तो इसका खामियाजा ग्राम के लोगों को भुगतना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment