BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नारायणगंज परियोजना के अंतर्गत कार्यकर्ता, उप कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 17, 2022

नारायणगंज परियोजना के अंतर्गत कार्यकर्ता, उप कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

 


 

मण्डला 17 अक्टूबर 2022

                महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्र चमरवाह एवं बम्हनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए तथा मुकासकला, पड़रिया क्रं.-1, भावल एवं करखेटोला में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए तथा टिकरा टोला में उप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पात्र महिला अभ्यर्थी के आवेदन 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक आमंत्रित किए गए हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, उप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए ग्राम की 18 वर्ष से 45 वर्ष की महिला अभ्यर्थी होनी चाहिए। कार्यकर्ता के लिए अनिवार्यतः हायर सेकंडरी बोर्ड अथवा ग्यारहवी बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार सहायिका के लिए अनिवार्यतः पाँचवी उत्तीर्ण आवेदिकाएं कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज कार्यालयीन समय में निर्धारित अवधि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी का विस्तृत अवलोकन ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment