दैनिक रेवांचल टाईम्स - सिवनी एसईसीआर मंडल नागपुर ने 1 अक्टूबर से नया टाईम टेबिल जारी किया है जिसमें उन्होंने सिवनी रेल विकास समिति द्वारा जनहित में उठाई गई मांग पेंचव्हेली एक्सप्रेस व पातालकोट एक्सप्रेस को नैनपुर से छिंदवाड़ा आने वाली ट्रेन से लिंकअप करने की मांग मान ली है ।
ज्ञात हो कि रेल संचालन से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर 20 सितंबर को सिवनी रेल विकास समिति के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था जिसका रेलवे ने संज्ञान लिया है।
ज्ञातव्य है कि एसईसीआर मंडल नागपुर द्वारा नैनपुर छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन के छिंदवाड़ा पहुँचने का समय उपरोक्त दोनों ट्रेनों के छूटने के बाद था। जिस पर समिति द्वारा जनहित में मांग की गई थी कि उक्त ट्रेन को इंदौर व दिल्ली फिऱोजपुर तक जाने वाली ट्रेन से लिंकअप किया जावे। जिस पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने उक्त कार्य किया है।
सिवनी रेल विकास समिति के मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब इन गाडिय़ों का समय निर्धारित किया गया है। समिति द्वारा इस कार्य के लिए डीआरएम (एसईसीआर) मंडल नागपुर को धन्यवाद दिया है व यात्री गाड़ी शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है।
छिंदवाड़ा-नैनपुर रेलमार्ग पर यात्री गाडिय़ां
ट्रेन नम्बर 08271 छिंदवाड़ा - नैनपुर पैसेंजर
सुबह 7 बजे छिंदवाड़ा से प्रारंभ
सुबह 8.25 सिवनी
सुबह 8.30 से सिवनी से प्रारंभ
सुबह 11 बजे नैनपुर
नैनपुर छिंदवाड़ा रेलमार्ग पर यात्री गाडिय़ां
ट्रेन नम्बर 08272 नैनपुर छिंदवाड़ा पैसेंजर
शाम 18 बजे नैनपुर से प्रारंभ
शाम 19.32 सिवनी
शाम 19.37 से सिवनी से प्रारंभ
रात्रि 22 बजे छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा नैनपुर रेलमार्ग पर यात्री गाडिय़ां
ट्रेन नम्बर 08273 छिंदवाड़ा - नैनपुर पैसेंजर
शाम 18 बजे छिंदवाड़ा से प्रारंभ
रात्रि 19.25 सिवनी
रात्रि 19.40 से सिवनी से प्रारंभ
रात्रि 22 बजे नैनपुर
नैनपुर छिंदवाड़ा रेलमार्ग पर यात्री गाडिय़ां
ट्रेन नम्बर 08274 नैनपुर छिंदवाड़ा पैसेंजर
सुबह 5 बजे नैनपुर से प्रारंभ
सुबह 06.37 सिवनी
सुबह 06.42 से सिवनी से प्रारंभ
सुबह 09 बजे छिंदवाड़ा

No comments:
Post a Comment