मण्डला 21 अक्टूबर 2022
केन्द्रीय
इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 23 अक्टूबर 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के
अनुसार श्री कुलस्ते 23 अक्टूबर को सायं 6:30 बजे गोटेगांव जिला नरसिंहपुर से जेवरा जिला मंडला के लिए रवाना होंगे तथा
रात्रि 11 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 24 एवं 25 अक्टूबर 2022 को जेवरा में ही स्थानीय
कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण
विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 26 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जेवरा से शहपुरा जिला डिंडौरी के लिए रवाना होंगे तथा सायं 6 बजे शहपुरा से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं सायं 7 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 27 अक्टूबर 2022 को प्रातः 9 बजे जेवरा से मंडला के
लिए रवाना होंगे तथा 10 बजे मंडला सर्किटहाउस पहुंचकर
अल्पविश्राम करेंगे एवं प्रातः 11 बजे जिला विकास समन्वयक
एवं मॉनिटरिंग कमेटी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेंगे। सायं 7 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 28 अक्टूबर 2022 को प्रातः 6 बजे जेवरा से जबलपुर के
लिए प्रस्थान करेंगे।
समाचार क्रमांक/191/

No comments:
Post a Comment