BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत संदिग्ध स्थानों एवं मकानों की तलाशी ली गई 140 किलो महुआ लाहन जब्त कर किया नष्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 21, 2022

नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत संदिग्ध स्थानों एवं मकानों की तलाशी ली गई 140 किलो महुआ लाहन जब्त कर किया नष्ट

 



मण्डला 21 अक्टूबर 2022

          जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत मदिरा के अवैध विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए आबकारी टीम द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए नारायणगंज, निवास एवं चाबी क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों एवं मकानों की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान 10 नग विदेशी मदिरा एवं 55 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब जब्त की गई। इस अपराध में संलिप्त 7 व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही के चलते महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले लगभग 140 किलो महुआ लाहन जब्त कर सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। इस अपराध के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(च) के अन्तर्गत 1 मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में आबकारी विभाग के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment