BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुरानी पेंशन नीति को लागू करने की मांग तेज हो गई है, पुरानी पेंशन बहाल नहीं करने से कर्मचारी नाराज, सरकार को दी ये बड़ी चेतावनी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 1, 2022

पुरानी पेंशन नीति को लागू करने की मांग तेज हो गई है, पुरानी पेंशन बहाल नहीं करने से कर्मचारी नाराज, सरकार को दी ये बड़ी चेतावनी...




रेवांचल टाईम्स - कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में रैली भी निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा.

 पुरानी पेंशन बहाली की मांग हुई तेज

चौरई में पुरानी पेंशन नीति को लागू करने की मांग तेज हो गई है. तहसील भर के पेंशन विहीन कर्मचारी, शिक्षक आज बस स्टैंड  पर इकट्ठा हुए और धरना प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में रैली भी निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम चौरई तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. धरना स्थल पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी भी उपस्थित हुए और धरना स्थल पर ही उन्होंने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया अपने संबोधन में पंडित रमेश दुबे ने कहा कि आपकी मांगे जायज हैं मैं भी अपने स्तर से आपके ज्ञापन को माननीय मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंच जाऊंगा साथ ही व्यक्तिगत मुलाकात कर आपकी समस्याओं से उन्हें अवगत करा लूंगा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप की मांग जायज है आज जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन्हें ₹800 से लेकर 12:00 ₹ लेकर तक पेंशन प्राप्त हो रही है इतने में गुजारा होना संभव नहीं है पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मदन ठाकुर ने बताया कि राज्य शासन को बिना देर किए प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता के आधार पर पुरानी पेंशन योजना लागू करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना हर कर्मचारी का अधिकार है और बहाल करने से लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था मजबूत होगी.

No comments:

Post a Comment