BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शांति सद्भावना मंच और ज्ञान गंगा समिति मंडला ने तन्खा मेमोरियल स्कूल के बच्चों की देखी मिट्टी कला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 19, 2022

शांति सद्भावना मंच और ज्ञान गंगा समिति मंडला ने तन्खा मेमोरियल स्कूल के बच्चों की देखी मिट्टी कला





रेवांचल टाईम्स - मंडला जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन बड़ी खैरी मंडला में शांति सद्भावना मंच जोन मंडला और  ज्ञान गंगा शिक्षा समिति मंडला के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 18 अक्टूबर को संक्षिप्त भ्रमण  कार्यक्रम किया गया।

 शांति सद्भावना मंच की संविधान संदेश टूल्स किट एवं ज्ञान गंगा समिति की फर्स्ट  एड चिकित्सा किट भेंट कर विशेष सहायता योग्य बच्चों के द्वारा तैयार किए जा रहे मिट्टी के दीयों को देखकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

संस्था से भेंट मुलाकात के दौरान कार्यरत स्टाफ के द्वारा संस्था में संचालित की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी भी  दी गई। शांति सद्भावना मंच के मंडला जोन कोर्डीनेटर पी.डी.खैरवार के द्वारा संविधान और बच्चों के अधिकार को लेकर संक्षेप में चर्चा की गई।ज्ञान गंगा  समिति के सचिव महेंद्र सोनी ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा को लेकर संस्था को समय-समय पर चिकित्सा फर्स्ट एड किट सामग्रियां  सहयोग करने की बात की। बच्चों को समझदार बनाने को लेकर सभी प्रकार की कोशिश करते रहने से संबंधित जानकारी स्टाफ के द्वारा दी गई।जैसा कि हाल ही में दीपावली पर्व के लिए आवश्यक मिट्टी के दीए बच्चों के साथ मिलकर तैयार कराए जा रहे हैं।जिसको लेकर चारों तरफ से बच्चों की सराहना की जा रही है।इन मिट्टी के दीयों का विक्रय कर बच्चों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।मिट्टी के दीए बनाने में बच्चे एकाग्र मन से तैयार रहते हैं। शांति सद्भावना मंच जोन कोर्डीनेटर  पी.डी.खैरवार ने आगे बताया,कि समाज में स्थाई रूप से शांति सद्भावना कायम रखने भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली के द्वारा चलाए जाने वाले इस अभियान के सिलसिले में  समाज में विशेष रुप से पिछड़े वर्ग को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने हर संभव आपसी मदद के लिए प्रयास करते रहने हम प्रयास करते हैं। इस संस्था में पढ़ रहे विशेष जरूरतमंद बच्चों को भी समाज के द्वारा विशेष सहयोग की आवश्यकता है।ताकि समय से बहुत पीछे चल रहे बच्चों का विकास हो सके।

No comments:

Post a Comment