BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया विसर्जन कुण्डों एवं रावण दहन स्थल का निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

कलेक्टर ने किया विसर्जन कुण्डों एवं रावण दहन स्थल का निरीक्षण

 



 

मण्डला 3 अक्टूबर 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मंडला तथा महाराजपुर में बनाए जा रहे विसर्जन कुंड तथा रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। विसर्जन कुंड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विसर्जन कुंड स्थलों में लाईटिंग, डस्टबिन, क्रेन, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्तियों के विसर्जन के दौरान होमगार्ड्स के द्वारा रस्से एवं लाईफ जेकेट आदि का इंतजाम सुनिश्चित रखें। दुर्गा समिति के सदस्यों को कुंड के नजदीक नहीं जाने दिया जाए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मूर्ति विसर्जन स्थलों पर जरूरी स्टॉफ की ड्यूटी तथा स्थलों की मैपिंग करते हुए दुर्गा उत्सव समितियों से विसर्जन संबंधी चर्चा करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे दुर्गा समितियों से समन्वय कर निर्धारित समय-सीमा में प्रतिमाओं का विसर्जन सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करें। इसी प्रकार रावण दहन स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, परियोजना अधिकारी आर.के कुर्वेती सहित संबंधित उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment