BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री करेंगे महाकाल लोक परियोजना का लोकार्पण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री करेंगे महाकाल लोक परियोजना का लोकार्पण

 



आयोजन में प्रत्येक गांव की सहभागिता का प्रयास करें - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

 

मण्डला 3 अक्टूबर 2022

            महाकाल लोक परियोजना के लोकार्पण के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल कॉरीडोर का लोकार्पण सबको जोड़ने वाला आयोजन है। बेहतर वातावरण तैयार करते हुए इस आयोजन में प्रत्येक गांव-घर की सहभागिता सुनिश्चित करें। महाकाल लोक परियोजना का लोकार्पण 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने प्रभारी मंत्रियों से कहा कि वे इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रभार के जिलों से समन्वय करें। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में एनआईसी कक्ष मंडला से कलेक्टर हर्षिका सिंह, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, एसीईओ एसएस मरावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश में आस्था के केन्द्रों के पुनरूत्थान का दौर चल रहा है। इसी क्रम में महाकाल कॉरीडोर का निर्माण प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। इस वृहद आयोजन में प्रत्येक प्रदेशवासी की सहभागिता का प्रयास करें। प्रत्येक गांव तक आयोजन करने की रूपरेखा तैयार करें। लोकार्पण तिथि के कुछ दिन पहले से प्रभातफेरी आदि का आयोजित करें। उन्होंने इस संबंध में संत, आध्यात्मिक व्यक्ति, सामाजिक संगठनों, पंच, सरपंच, पार्षद, समाज प्रमुखों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करने की बात कही। जनप्रतिनिधि तथा समाज के प्रमुखों को आमंत्रण पत्र भेजें। श्री चौहान ने कहा कि लोगों को उज्जैन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें। आयोजन में सहभागिता के लिए सभी समाजों को आमंत्रित करें। जो लोग उज्जैन नहीं जा पा रहे हैं उनको लाईव कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करें। मंदिरों में दीपदान, भजन, कीर्तन, रंगोली, आकर्षक साज-सज्जा तथा पूजा-पाठ के कार्यक्रम आयोजित करें। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को पीले चावल से आमंत्रित करें।

No comments:

Post a Comment