BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 18, 2022

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन सम्पन्न

 मण्डला 18 अक्टूबर 2022


                जिले के सभी नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न हुई। मंडला में अध्यक्ष पद पर विनोद कछवाहा (भाजपा) तथा उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कछवाहा (कांग्रेस) निर्वाचित हुए जिन्हें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

                निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनपुर में अध्यक्ष पद पर कृष्णा पंजवानी (कांग्रेस) एवं उपाध्यक्ष पद पर संजूलता वैष्णव (कांग्रेस) निर्वाचित हुए। बम्हनी बंजर में अध्यक्ष पद पर मीना हरदहा (भाजपा) एवं उपाध्यक्ष पद पर बद्री नंदा (भाजपा) निर्वाचित हुए। निवास में अध्यक्ष पद पर हेमलता परस्ते (भाजपा) एवं उपाध्यक्ष पद पर बसंत चौधरी (भाजपा) निर्वाचित हुए। इसी प्रकार भुआबिछिया में अध्यक्ष पद पर चित्रा धुर्वे (कांग्रेस) एवं उपाध्यक्ष पद पर रणधीर रानू राजपूत (भाजपा) निर्वाचित हुए। निर्वाचित प्रतिनिधियों को रिटर्निंग ऑफीसरों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।



No comments:

Post a Comment