BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेताओं और अधिकारियों की अनदेखी से गड्ढों का टोल टैक्स दे रहे यात्री और चोटिल हो रहे राहगीर,सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे पर सड़क - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 2, 2022

नेताओं और अधिकारियों की अनदेखी से गड्ढों का टोल टैक्स दे रहे यात्री और चोटिल हो रहे राहगीर,सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे पर सड़क




दैनिक रेवांचल टाईम्स - आज नेशनल हाईवे की हालत बतसेबतर हो गई है वाहन चालकों को भारी परेशानियों से गुजर का आवगमन करना पड़ रहा है।

       सिवनी से छिंदवाड़ा हाईवे नंबर 347 की हालत इतनी खराब हो गई है की यहां से चलना भी मुश्किल हो गया है हाईवे होने के कारण व्यक्ति अपनी रफ्तार से चला आता है और बड़े-बड़े गड्ढे होने के और नहर के लिए बनी पुलिया जिसे बने सालों बीत गए लेकिन वहा आज भी रोड़ को समतली करण नहीं किया जा सका जिसके कारण वाहन चालक अनबैलेंस होकर गिर जाते है या गड्ढे बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भीड़ जाता है अब यह समझ से परे है कि इस रोड का इस्तेमाल सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी करते हैं मगर सालो से इसकी हालत खराब होने के बाद भी इस रोड पर किसी का ध्यान नही गया ये सोचने की बात है। 

        इस रोड से बड़े–बड़े नेता भी गुजरे मगर शायद उन्होंने भी इस रोड के गड्ढे नहीं दिखे और दिखे भी तो इसे ठीक करने का प्रयास उन्होंने नहीं किया, जबकि सांसद, विधायक, मंत्री इस रोड़ से कई बार गुजरे हैं, सांसद प्रतिनिधि,आम आदमी पार्टी के बड़े नेता, बीजेपी के नेता, कांग्रेस के नेता, किसान संघर्ष समिति के नेता, जिला पंचायत सदस्य और अपने आपको बड़ा नेता समझने वाले जानें कितने नेता इस रोड़ से रोज गुजरते हैं ।

     अब यह समझ से परे है की हम अच्छी रोड का टोल तो देते हैं मगर रोड हमें गांव वाली से भी खराब मिल रही है तो फिर हम फुलारा में टोल किस बात का दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment