BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दूषित फुल्की खाने वाले सभी मरीजों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार मरीजों का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंची कलेक्टर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 23, 2022

दूषित फुल्की खाने वाले सभी मरीजों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार मरीजों का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंची कलेक्टर

 




मण्डला 23 अक्टूबर 2022

            21 एवं 22 अक्टूबर को दूषित फुल्की खाने से बीमार हुए लोगों का जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला चिकित्सालय मंडला जाकर उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि भर्ती सभी मरीजों पर लगातार नजर रखें। विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार वार्डों का भ्रमण करें। रात्रि में भी अतिरिक्त चिकित्सक तैनात रखें। कलेक्टर ने कहा कि पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही मरीज को डिस्चार्ज करें। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने स्टॉफ तथा दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। 

            जानकारी के अनुसार मंडला नगर के राधाकृष्णन वार्ड एवं नारायणगंज विकासखंड के चिरईडोंगरी ग्राम में दूषित फुल्की खाने से उल्टीदस्त होना प्रारंभ हुआ। सभी मरीजों को तत्काल चिकित्सालयों में भर्ती कराते हुए उपचार प्रारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय में 84 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरईडोंगरी में 31 मरीज भर्ती हुए हैं। उपचार के उपरांत सभी सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरईडोंगरी से 3 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment