BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चार वर्षो से जर्जर पड़ा आंगनवाड़ी भवन किराए के मकान में संचालित हो रही आंगनवाड़ी... विभाग के आला अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 23, 2022

चार वर्षो से जर्जर पड़ा आंगनवाड़ी भवन किराए के मकान में संचालित हो रही आंगनवाड़ी... विभाग के आला अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

 


दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी  जिला मुख्यालय से महज 8 कि, मी, दूर जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धामनगांव में बीते चार वर्षो से आंगनवाड़ी भवन जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है जिसके चलते आंगनवाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित हो रहा है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करता ने बताया की उक्त  भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है ऐसे में नौनिहाल मासूम बच्चों को भवन में बैठालना खतरे से खाली नहीं है कार्यकर्ता के द्वारा एवं पंचायत के द्वारा संबंधित महिला बाल विकास विभाग के आला अधिकारियों को लिखित में सूचित किया जा चुका है बावजूद इसके विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भवन के जीर्णोद्धार या नवीन आंगनवाड़ी भवन के लिए प्रयासरत नहीं है ।जिसके परिणाम स्वरूप आंगनवाड़ी मैं आने वाले मासूम बच्चों को किराए के मकान में बैठने विवश होना पड़ रहा है ।

No comments:

Post a Comment