BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशामुक्ति के लिए हमारा अभियान पवित्र, गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी - श्री चौहान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 10, 2022

नशामुक्ति के लिए हमारा अभियान पवित्र, गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी - श्री चौहान

 


मुख्यमंत्री ने वीसी से की जिलेवार समीक्षा

 

मण्डला 10 अक्टूबर 2022

            मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस एवं प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की और पूरे अभियान की गहन समीक्षा की। उन्होंने जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि नशामुक्ति के लिए हमारा यह अभियान बहुत पवित्र है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही के संबंध में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो परिणाम बहुत गंभीर होंगे। उन्होंने नशे के खिलाफ की जा रही कार्यवाही का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। एनआईसी कक्ष में एसपी यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड एवं एडीएम मीना मसराम सहित संबंधित उपस्थित थे।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपराधियों, माफियाओं या नशे के कारोबारियों को बक्शा नहीं जाएगा। नशे के इस जहर से समाज को बचाना है तथा दुष्प्रवर्तियों पर प्रहार भी करना है। प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मिलकर नशामुक्ति अभियान की निरंतर समीक्षा करें। पूरी क्षमता से नशामुक्ति अभियान चलाएं और कड़ी कार्यवाहियां भी करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा कर्तव्य और धर्म है कि नशे से जुड़े अपराधियों को तोड़ दें, नशे के कारोबार को ध्वस्त कर दें और जनता को सुरक्षा दें ताकि आने वाली पीढ़ियों को नशे के जहर से बचाएं और बेहतर समाज का निर्माण कर सकें।

 

1 नवम्बर को कर्तव्यनिष्ठ सेवक होंगे सम्मानित

 

            मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिस भी अधिकारी या कर्मचारी का रिकार्ड खराब है उसकी फील्ड पोस्टिंग न हो। उन्होंने ऐसे लोगों की सूची बनाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही जारी रखें। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कर्Ÿाव्यनिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment