BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई ’एकता दौड़’ न.पा. अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, जि.पं. अध्यक्ष ने दिलाई शपथ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 31, 2022

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई ’एकता दौड़’ न.पा. अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, जि.पं. अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

 





 

मण्डला 31 अक्टूबर 2022

            31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवसके अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एकता दौंड़का आयोजन किया गया। स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर एकता दौड़ जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों से होती हुई स्टेडियम ग्राउंड में समाप्त हुई। इस रैली को नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुषराम, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, कमांडेंड सीआरपीएफ, एडिषनल एसपी गजेन्द्र सिंह कवर, नगरपालिका अधिकारी मंडला, सीईओ सहित प्रशासन एवं पुलिस के संबंधित उपस्थित थे। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों, बच्चों, सीआरपीएफ के जवान, पुलिस बल एवं सम्मानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुषराम ने राष्ट्रीय एकता दिवस की स्टेडियम ग्राउंड में शपथ दिलाई।

No comments:

Post a Comment