दैनिक रेवांचल टाईम्स - केवलारी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो मे सहयोगी के रूप में कार्यरत नवगठित ग्राम विकास एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला जनपद मुख्यालय केवलारी के बीआरसी भवन में आयोजन किया गया ।प्रथम दिन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला एवं धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला को प्रारंभ किया गया।दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की क्षमता वृद्धि हेतु अनेक विषयों पर विषय विद्वानो द्वारा विस्तार से कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया ,कार्यशाला के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत केवलारी के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, नगर परिषद केवलारी के उपाध्यक्ष शिव चौधरी ,समाजसेवी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया, पंचायत समन्वयक बीडी डोंगरे समाजसेवी अशोक बंदेवार के आतिथ्य में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यशाला का समापन किया गया ।इस अवसर पर जन अभियान द्वारा संचालित योजनाओं की सूक्ष्मता से जानकारी जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अशोक बेंद्रे द्वारा दी गई वही नावांकुर संस्थाओं के प्रमुख मोतीराम हरदुवा ,राधेश्याम बंदेवार, श्रीमती साबरा खान ,मोम लता गजेंद्र, नान बाई जंघेला ,राहुल चक्रवर्ती ,एवं मेंटर्स बालकराम डेहरिया, रामकृष्ण डेहरिया ,कल्पना ठाकुर प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट.....
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment