BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाईवे पर केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग, दूर तक नजर आया धुएं का गुबार; ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 1, 2022

हाईवे पर केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग, दूर तक नजर आया धुएं का गुबार; ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान



रेवांचल टाइम्स:ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक चलते हुए ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में केमिकल भरा होने के कारण कुछ ही मिनट में पूरा ट्रक स्वाहा हो गया। केमिकल के कारण दूर तक धुएं का गुबार नजर आया। वहीं ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रक में आग टायर बर्स्ट होने के कारण लगी।
जानकारी के मुताबिक, मंदसौर के रहने वाले ड्राइवर महिपाल सिंह दो दिन पहले गुजरात से ट्रक क्रमांक आरजे 27 जीबी 0175 में केमिकल भरकर ग्वालियर के पास मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान शनिवार को शिवपुरी से होते हुए ग्वालियर की सीमा में प्रवेश हुए मोहना क्षेत्र में ट्रक की रफ्तार अधिक होने पर अचानक टायर बर्स्ट हो गया।

इसके चलते ट्रक सड़क पर रगड़ते हुए एक तरफ झुक गया और आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही फैल गई, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। राहगीरों की मदद से फायर बिग्रेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
फायर बिग्रेड ने 3 घंटे में पाया आग पर काबू

पुलिस ने कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया। वहीं फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। दमकल दस्ते ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक आग में पूरा ट्रक और केमिकल जल चुका था। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक ड्राइवर ने इतना ही बताया है कि वह गुजरात से ट्रक लेकर मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया जा रहा था। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया

No comments:

Post a Comment