Breaking

revanchal times new

क्या डबल मनी मामले के निवेशकों को मिल पाएगा उनका पैसा, पैसा नहीं मिलने पर निवेशकों की बढ़ी चिंता - खेमराज सिंह बनाफरे





रेवांचल टाईम्स - डबल मनी मामला लांझी किरणापुर क्षेत्र का प्रसिद्ध और बालाघाट जिले में अब तक का सबसे बड़ा घोटाले का मामला बन गया है डबल मनी मामले के मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकरामने एवं हेमराज आमाडारे और अन्य आरोपियों की जेल से रिहाई हुई है तब से इन आरोपियों के घर में निवेशकों का डेरा जमा रहता है रोजाना सैकड़ों की तादाद में निवेशक इनके घरों के सामने अपने रुपए वापस पानी की चाह में खड़े रहते हैं तो वही डबल मनी के आरोपियों के द्वारा आए दिन तारीख पर तारीख निवेशकों को दी जा रही है एक हनुमान की मुताबिक यह पूरा मामला 3000करोड़ के आसपास जा रहा है जोकि मध्यप्रदेश का भी सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है अभी इस घोटाले में निवेशक को उनके रुपए कब वापस उन्हें मिलेंगे यह उन्हें भी मालूम नहीं है गरीब से गरीब लेकर अमीर से अमीर लोगों ने अपने रुपए डबल मनी पाने के लालच में एजेंटों के पास निवेश किया है जानकारी में यह भी पता चला है कि बहुत से निवेशक हैं जिन्होंने अपने जमीन जायदाद को गिरवी रखकर डबल करने के लिए डाले थे लेकिन उनके हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन की रकम एक करोड़ से लेकर 10 करोड़ के बीच है आए दिन एजेंटों के द्वारा निवेशकों को तारीख पे तारीख दी जा रही है की तुम्हारा पैसा इस तारीख को मिल जाएगा लेकिन अब तक निवेशकों को सिर्फ सांत्वना मिल पा रही है इस पूरे मामले मैं सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पुलिस की है बता दें कि क्षेत्र में जब से डबल मनी का मामला चल रहा था इसमें बहुत से ऐसे लोग थे जिन्होंने अपना कामकाज सब छोड़ दिया था लोगों के पास अनाप शनाप पैसा आने लगा था बिना काम काज किए लोगों के पास जमकर पैसा जमा हो रहा था जिससे पढ़े-लिखे युवा जो बाहर नौकरी कर रहे थे यह भी वापस आ रहे थे वही पुलिस के डर से ही एजेंट शायद अपने रुपए नहीं बांट रहे हैं अब निवेशकों का भरोसा भी एजेंटों से उठ गया है जिसके चलते निवेशक आए दिन थानों में अपनी चेक जमा करवा रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोगों को पैसा नहीं मिलने पर कानून अपने हाथों में लेते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new