BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मवई में ’दुआओं के घर’ का शुभारंभ घर की अतिरिक्त सामग्री दान करने कलेक्टर ने की अपील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 20, 2022

मवई में ’दुआओं के घर’ का शुभारंभ घर की अतिरिक्त सामग्री दान करने कलेक्टर ने की अपील

 


मण्डला 20 अक्टूबर 2022

                गुरुवार को मवई क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दुआओं के घरके नाम से संचालित आनंदम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील एवं आग्रह किया कि वे अपने घरों में रखी ऐसी चीजें जो अब उनके उपयोग में नहीं आ रही है किन्तु किसी और के काम आ सकती हैं, ऐसी चीजों को आनंदम में दान करें। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दान की गई सामग्री जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि पहनने के कपड़े, स्वेटर, कंबल, खिलौने, फर्नीचर सहित अन्य सामग्री भी दुआओं के घरमें प्रदाय की जा सकती है। इस दौरान अध्यक्ष जनपद पंचायत मवई मनीषा मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment