BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलादीर्घा एवं दीदी कैफे का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 22, 2022

कलादीर्घा एवं दीदी कैफे का शुभारंभ

 




 

मण्डला 22 अक्टूबर 2022

                स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से संचालित की जाने वाली कलादीर्घा एवं दीदी कैफे का शुभारंभ विधायक सिहोरा नंदिनी मरावी, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा एवं संदीप सिंह, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

                फीता काटने के उपरांत अतिथियों ने कलादीर्घा में विक्रय हेतु उपलब्ध सामग्रियों का अवलोकन किया। उन्होंने जिले में तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने इन उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीदी कैफे का संचालन स्व-सहायता समूह के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में कलादीर्घा का जीर्णोद्धार करते हुए उसे गोंडी संस्कृति के आधार पर विकसित किया गया है। जिला पंचायत द्वारा संचालित कलादीर्घा में स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित काष्टकला, रेशम, हस्तशिल्प के उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। यहां पर स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों का भी विक्रय किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment