Breaking

revanchal times new

अनाधिकृत कॉलोनियों की 7 दिवस के अंदर दें जानकारी


मण्डला
28 अक्टूबर 2022

                मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि म.प्र. नगर पालिका कॉलोनी विकास निगम 2021 अंतर्गत 31 दिसम्बर 2016 के पूर्व अस्तित्व में आई अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना प्रदाय किये जाने की प्रक्रिया हेतु कॉलोनियों को चिन्हांकित किया जाना है। शहर के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि शहर में किसी भी जगह अनाधिकृत कॉलोनियों का निर्माण किया गया है तो उसकी जानकारी नगर पालिका परिषद मण्डला में 7 दिवस के अंदर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि शासन द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना का विकास कार्य किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post