BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुरुवार के उपाय: अगर आज के दिन करेंगे ये 4 काम तो घर में कभी नहीं होगी पैसे की कमी, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 6, 2022

गुरुवार के उपाय: अगर आज के दिन करेंगे ये 4 काम तो घर में कभी नहीं होगी पैसे की कमी, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद



हिंदू धर्म में सप्ताह के 7 दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और कहते हैं कि उस दिन के अनुसार देवताओं का पूजन करने से उनका आशीर्वाद मिलता है. आज यानि 6 अक्टूबर (Guruwar Ke Totke) को गुरुवार का दिन है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है. इसके अलावा गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति का भी पूजन किया जाता है और जिस घर में गुरु बृह​स्पति का आशीर्वाद होता है वहां कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. इसलिए गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का पूजन अवश्य करना चाहिए. इसके साथ ही कुछ विशेष उपाय अपनाने से भी आपको अवश्य लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन से उपाय करने से पैसों की कमी दूर होती है.
पर्स में रखें कुबेर यंत्र

कोषाध्यक्ष कुबेर को स्थाई धन का देवता माना जाता है और कुबेर की कृपा से धन की कमी नहीं होती. यदि आप धन संबंधी समस्या क सामना कर रहे हैं तो अपने पर्स में तांबे के पत्र पर कुबेर यंत्र या श्री यंत्र अंकित करवाकर रखें. इसके अलावा कौड़ी, केसर या हल्दी का टुकड़ा भी रख सकते हैं. यह सभी चीजें अपने पर्स में गुरुवार के दिन ही रखनी चाहिए.
केले के पेड़ का पूजन

मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन किया जाता है. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
गुरुवार का व्रत

यदि आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब चल रही है या विवाह में बाधा आ रही है तो बृ​हस्पति देव का व्रत करना चाहिए. लेकिन इसके लिए पहले किसी पंडित या ज्योतिष की सलाह जरूर लें. बृहस्पति देव का व्रत करने से कुंडली में गुरुग्रह मजबूत होता है.
केला खाना वर्जित

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है और इसलिए इस दिन केला खना वर्जित होता है. मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को केला नहीं खाना चाहिए.

No comments:

Post a Comment