BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आप मंडला का कार्यकर्ता मैपिंग एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम 4 तक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 4, 2022

आप मंडला का कार्यकर्ता मैपिंग एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम 4 तक संपन्न






दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला आम आदमी पार्टी मंडला संगठन के द्वारा जिले के तीनों विधानसभाओं में कार्यकर्ता मैपिंग एवं संवाद कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक संपन्न करा लिए गए हैं। जिला अध्यक्ष पी.डी. खैरवार ने जानकारी दी है,कि प्रदेश संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार जिले के विधानसभा निवास में 1अक्टूबर, बिछिया में 2 अक्टूबर, एवं मंडला में 4 अक्टूबर को कार्यकर्ता मैपिंग एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न कराए गए हैं।जिन कार्यक्रमों के माध्यम से सैकड़ों नये कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी की सदस्यता को बढ़ाने का दायित्व सहर्ष ग्रहण  किया है। आगे यह भी बताया गया है,कि अब पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुंच कर जमीन से जुड़े लोगों के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकार की  जनहितैषी नीतियों वाले संदेशों को घर-घर पहुंचाकर कार्यकर्ताओं को संजोकर समाज और देश में परिवर्तन जल्द लाने  की पहल युद्ध स्तर पर जारी रखेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल के द्वारा नियुक्त मैपिंग प्रभारी  पंकज सोनी, रमा देवी धुर्वे एवं अरविंद परस्ते के स्थान पर सहजान परस्ते ने अपना दायित्व निभा कर कार्यक्रम को संपन्न कराया। इन कार्यक्रमों में नरेंद्र परस्ते,मिही लाल परस्ते तिलक सिंह भवेदी,सुल्तान यादव,राम सिंह सैयाम,रवि शंकर बघेल,अशोक शाह धुर्वे, अरविंद करियाम,यशवंत जायसवाल,आदित्य पटेल,सी.एल.सरोटे, पलके राम पूषाम सहित जिला कार्यकारिणी से अरविंद परस्ते,प्रकाश धनंजय,हितेंद्र सिंह पटैल,मुकेश कछवाहा,शिवकुमार परते,महेंद्र सोनी संजय सिसोदिया दुर्गेश उइके ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।

No comments:

Post a Comment