मण्डला 2 अक्टूबर 2022
भारतीय डाकविभाग के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक
विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है। पॉलिसी में दुर्घटना में मृत्यु
क्लेम से लेकर अस्पताल में इलाज तक के लिए तुरंत राशि मुहैया करने, बच्चों की पढाई के लिए अलग से राशि देने की व्यवस्था भी है। इसमें वर्ष में
महज 299 या 399 रूपए के प्रीमियम के साथ
लाभार्थी का 10 लाख का बीमा होगा। इसके लिए इण्डिया पोस्ट पेमेंटस बैंक
में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। अधीक्षक डाकघर मण्डला संभाग श्री राहुल
कुमार तिवारी ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंटस बैंक और टाटा एआईजी के बीच हुए
करार के तहत 18 से 65 आयु वर्ग के लोगों को इस
योजना से कवर किया जाएगा। 299 प्रीमियम वाली योजना के
तहत दुर्घटना से मृत्यु, स्थायी या आंशिक या पूर्ण
अपंगता, अंग विच्छेद या लकवाग्रस्त होने पर 10 लाख रूपए का कवर मिलेगा। साथ ही इलाज के लिए 60 हजार रूपए तक खर्च और अस्पताल में भर्ती होने पर ओपीडी में 30 हजार रूपए तक का क्लेम मिलेगा। वहीं 399 रू प्रीमियम के बीमा में इन सभी लाभ के अलावा दो बच्चों की पढाई के लिए एक
लाख तक का खर्च,
दस दिन तक अस्पताल में रोजाना एक हजार रूपए, खर्च किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार के ट्रासंपोर्ट के लिए 25 हजार रूपए तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रूपए तक का खर्च मिलेगा। इस क्रम में मण्डला संभाग के सभी डाकघरों में
दुर्घटना बीमा हेतु केम्प का आयोजन किया जा रहा है। समस्त आमजनों से अधीक्षक डाकघर
मण्डला संभाग ने मण्डला एवं डिण्डौरी जिले के समस्त डाकघरों से दुर्घटना बीमा
करवाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डाकघर से संपर्क किया जा सकता
है।
.png)
No comments:
Post a Comment