BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
3 अक्टूबर को ’जनसेवा अभियान’ अंतर्गत जनपदवार शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 2, 2022

3 अक्टूबर को ’जनसेवा अभियान’ अंतर्गत जनपदवार शिविर




मण्डला 2 अक्टूबर 2022

म.प्र. प्रशासन के निर्देशानुसार ’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ अंतर्गत जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरित किए जाएंगे। द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक होगा। निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित क्लस्टर में उपस्थित रहकर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।


आज यहाँ लगेंगे शिविर


3 अक्टूबर 2022 को जनपद पंचायत मोहगांव के ग्राम पंचायत बोड़ासिल्ली, खैरीमाल तथा सिंगारपुर में शिविर लगाए जाएंगे। नारायणगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत कुड़ामैली, बम्हनी, बबलियामाल, में शिविर लगाए जाएंगे। बीजाडांडी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चरगांव कला, खम्हेरखेड़ा तथा लावरमुड़िया में शिविर लगाए जाएंगे। नैनपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जामगांव में शिविर लगाए जाएंगे।


4 अक्टूबर को यहाँ लगेंगे शिविर


मंडला जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 4 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत उमरिया, बक्छेरागोंदी, बकौरी, मोहनिया पटपरा, नरेन्द्रगढ़, सागर, फूलसागर तथा ग्वारी में शिविर लगाए जाएंगे। 4 अक्टूबर 2022 को जनपद पंचायत मोहगांव के ग्राम पंचायत मलवाथर, उमरडीह तथा सुडगांव में शिविर लगाए जाएंगे। घुघरी जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत कुसमी, चौबा, बनिया तथा गरैया में शिविर लगाए जाएंगे। नारायणगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत मैली, भावल तथा देवरीकला में शिविर लगाए जाएंगे। बीजाडांडी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बिलनगरी, रमतिला तथा चरगांव माल में शिविर लगाए जाएंगे। नैनपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत डिठौरी में शिविर लगाए जाएंगे। निवास जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत खैरानी, सतपहरीमाल, पायलीबाहुर तथा कोहका में शिविर लगाए जाएंगे।


No comments:

Post a Comment