BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
26 अक्टूबर से इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है शामिल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 17, 2022

26 अक्टूबर से इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है शामिल



ज्योतिष गणना के अनुसार, 26 अक्टूबर 2022 का दिन अत्यंत शुभ है। 2 अक्टूबर से बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। 26 अक्टूबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 18 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध व शुक्र की तुला राशि में युति बनने से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। जानें लक्ष्मी नारायण योग से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। धन लाभ के आसार हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। करियर में तरक्की मिल सकती है।

धनु- धनु राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ समाचार लेकर आ सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

मकर- मकर राशि वालों को नौकरी, करियर व व्यापार में सफलता हासिल हो सकती है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

No comments:

Post a Comment