BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्राले ने पिकअप को मारी टक्कर, खाई में गिरने से 2 की मौत, 22 लोग घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 23, 2022

ट्राले ने पिकअप को मारी टक्कर, खाई में गिरने से 2 की मौत, 22 लोग घायल



मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गणपति घाट पर ट्राले के ब्रेक फेल हो जाने पर आगे चल रहे पिकअप वाहन को टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप ने भी एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद पिकअप वाहन खाई में जाकर गिर गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट से उतर रहे ट्राले के ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे सवारियों से भरे पिकअप एमपी 11 जी 6165 से टकरा गया। टक्कर के बाद पिकअप वाहन आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़ सीधे 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। खाई में गिरे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया।
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत खाई से ऊपर सड़क पर लाया गया। 4 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। हादसे में अभी तक 2 लोगों की मौत एवं 20-22 लोग घायल होने की जानकारी प्राप्त हो रही हैं। वहीं धामनोद एवं काकड़दा पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रेफिक से संभाल रही हैं। हादसे में घायल सभी धार जिले के सराय गांव के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर अस्पताल पहुंच गए हैं।

No comments:

Post a Comment