BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10 अक्टूबर को ’जनसेवा अभियान’ अंतर्गत जनपदवार शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 8, 2022

10 अक्टूबर को ’जनसेवा अभियान’ अंतर्गत जनपदवार शिविर

मण्डला 8 अक्टूबर 2022

            म.प्र. प्रशासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियानअंतर्गत जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरित किए जाएंगे। द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक होगा। निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित क्लस्टर में उपस्थित रहकर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

 


10 अक्टूबर को यहाँ लगेंगे शिविर

 

            मंडला जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 10 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत बरबसपुर, पटपरा रैयत, गूड़ाअंजनिया, मधुपुरी, घुघरा, गुरारखेड़ा तथा खुड़िया में शिविर लगाए जाएंगे। मोहगांव जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 10 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत कुड़ोपानी, बिलगढ़ा माल तथा रयगांव में शिविर लगाए जाएंगे। घुघरी जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत ढेंको, पाटन, लाटो तथा डोंगरमंडला में शिविर लगाए जाएंगे। नारायणगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत तृतीय चरण में ग्राम पंचायत खैरी, कोंडरामाल तथा कापा में शिविर लगेंगे। तृतीय चरण के अंतर्गत बीजाडांडी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत तरवानी, मानिकसरा तथा कटंगी में शिविर लगेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत नैनपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जहरमऊ में शिविर लगेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत निवास जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुखरी संग्रामपुर, भानपुर बिसौरा तथा कटंगसिवनी में शिविर लगेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत मवई जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अंजनी माल, देवरीदादर, परसाटोला, धनगांव माल, अतरिया रैयत, सोढा, मड़फामाल, सारसडोली, मवई तथा पखवार में शिविर लगेंगे।

 

11 को यहाँ लगेंगे शिविर

           

            मंडला जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 11 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत पीपरपानी, सकवाह, पुरवा, मालीमोहगांव, पौंड़ीमहाराजपुर, खुर्सीपार तथा बढ़ार में शिविर लगेंगे। मोहगांव जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 11 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत चौगान, धनगांव तथा देवगांव में शिविर लगेंगे। घुघरी जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत टिकरिया, मांगा, छतरपुर तथा गजराज में शिविर लगाए जाएंगे। नारायणगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत तृतीय चरण में ग्राम पंचायत सिकोसी, परतला तथा नैझर में शिविर लगेंगे। तृतीय चरण के अंतर्गत बीजाडांडी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मगरधा, बरगांव तथा पौंड़ीमाल में शिविर लगेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत नैनपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पिण्डरई में शिविर लगेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत निवास जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोहानी, जवैधा माल तथा जंगलिया में शिविर लगेंगे।

No comments:

Post a Comment