BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया NCL अधिकारी....बिल पास कराने मैनेजर ने मांगे 2 लाख रुपये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 19, 2022

रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया NCL अधिकारी....बिल पास कराने मैनेजर ने मांगे 2 लाख रुपये




रेवांचल टाईम्स,सिंगरौली: जिले के जयंत स्थित नेहरु शताब्दी चिकित्सालय में सिविल डिपार्टमेंट के मैनेजर आर मीना को 50 हजार का रिश्वत लेते हुए जबलपुर सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है. आर मीना नेहरू अस्पताल कि सिविल डिपार्टमेंट के प्रशासनिक विभाग में मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं. जिसने सिविल के एक बिल को पास करने के एवज में 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी.

बता दें कि रिश्वत की मांग के बाद जबलपुर की टीम ने आज रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद सीबीआई की टीम उनके कार्यालय और निवास स्थान पर दस्तावेजों को खंगाल रही है.

सहयोगी लिपिक भी आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर की सीबीआई को फरियादी विकास सिंह ने एक शिकायत दी थी कि सिविल के काम के बिल पास करने के एवज में सिविल के मैनेजर आर मीना के द्वारा 2 लाख के रिश्वत की मांग की जा रही है. जिसके बाद सीबीआई ने टीम गठित कर सीबीआई की जबलपुर टीम ने रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार लेते आर मीना को सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने उसके एक सहयोगी लिपिक मनजीत गुप्ता को भी आरोपी बनाया है.

छापेमार से हड़कंप मचा
हालांकि सीबीआई ने रिश्वत लेते धाराएं मैनेजर के कार्यालय और उसके निवास पर करीब 4 घंटों तक दस्तावेज खंगाले हैं. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीबीआई की टीम पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि सीबीआई की छापेमारी कार्रवाई के बाद एनसीएल हेडक्वार्टर तक हड़कंप मचा हुआ है. आपको बता दें कि नेहरू शताब्दी अस्पताल एनसीएल यानी नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड का है.

No comments:

Post a Comment