BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP:पुलिस कस्टडी में युवक ने खाया जहर... प्रेम प्रसंग के मामले में पकड़कर लाया गया था थाने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 3, 2022

MP:पुलिस कस्टडी में युवक ने खाया जहर... प्रेम प्रसंग के मामले में पकड़कर लाया गया था थाने



जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित मझगवां थाना में उस वक्त हड़कम्प व अफरातफरी मच गई, जब देर रात एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर दिया. युवक की हालत को देखते हुए तत्काल सिहोरा अस्पताल ले गए. जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर किया गया. मेडिकल अस्पताल में युवक की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिहोरा निवासी शाहरुख करीब एक सप्ताह पहले मझगवां की युवती को लेकर भाग गया था. इस मामले में युवती के पिता ने थाना पहुंचकर शिकायत की. जिसपर पुलिस द्वारा युवक व युवती की तलाश की जा रही थी. तलाश के दौरान खबर मिली कि युवक व युवती जबलपुर में है. जिसपर मझगवां पुलिस की टीम जबलपुर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाना ले आई. पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, वहीं युवक शाहरुख को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. बीती देर रात शाहरुख ने बाथरुम जाने का बहाना किया. जिसपर पुलिस कर्मी उसने बाथरुम ले गए, बाथरुम के अंदर शाहरुख ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. शाहरुख जब बाथरुम से बाहर नहीं आया तो पुलिस कर्मी ने झांककर देखा तो शाहरुख बेहोशी की हालत में पड़ा है. युवक की हालत को देख थाना में हड़कम्प मच गया, आनन-फानन सिहोरा अस्पताल लेकर आए. यहां पर डाक्टरों ने शाहरुख की हालत को देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया. मेडिकल अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को भरती कर इलाज शुरु कर दिया. युवक द्वारा पुलिस की हिरासत में जहर खाए जाने की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मेडिकल अस्पताल पहुंच गए थे. युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

No comments:

Post a Comment