रेवांचल टाईम्स - विकास खण्ड मवई में हुई हत्या दिनांक 02.09.2022 को सूचना मिली कि ग्राम रौघुट रैयत थाना मवई में एक महिला अपने घर पर मरी पड़ी हुई हैं जिसकी सूचना पर थाना मवई पुलिस को मोबाईल फोन द्वारा सूचना मिली कि ग्राम रौघुट रैयत में एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हैं जिसकी सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया तथा मौके की कार्यवाही हेतु पुलिस स्टॉफ के घटना स्थल ग्राम रौघुट रैयत पहुँचा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर कार्यवाही की जाकर पृथम दृष्टया मामला हत्या का पाये जाने से प्रार्थी सुक्खू सिंह धुर्वे की रिपोर्ट पर आरोपी सुखराम मरावी के विरूद्ध अपराध क्रं.63/2022 धारा 302 ताहि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
टीम का गठन/आरोपी की गिरॅफतारीः - हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक मण्डला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिये निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया खुमान सिंह ध्रुव के निर्देशन में थाना प्रभारी मवई निरी.संतोष सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी सुखराम मरावी पिता स्व.अंगरू सिंह मरावी उम्र 35 साल निवासी रौघुट रैयत जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश हेतु मुखबिरों को एक्टीव कर आरोपी की तलाश की गई। जो मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त हुलिया का आदमी गांव के मक्का के खेत में छुपा हुआ हैं । जिसे दिनांक 02.09.2022 को थाना मवई पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफतार किया गया जिसने झगडा विवाद के दौरान, हाथौडे एवं लात घुसे से मारकर अपने पत्नि की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा घटना में उपयोग किये गये आला जरर जप्तकर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया । उक्त गंभीर हत्या के खुलासे एवं आरोपी की गिरॅफतारी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया खुमान सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में निरी.संतोष सिंह सिसोदिया,सउनि.अनिल बिसेन,सउनि.योगेश मरावी,प्रआर.333 रामसिंह उइके,प्रआर. रायसिंह मरावी,आर. संजय एवं आर. की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment