बन रहा लो प्रेशर एरिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) में लो प्रेशर एरिया (Low Pressure Area) बन रहा है। इसके असर से 12 से लेकर 15 सितंबर तक प्रदेश भर में पानी गिर सकता है। बता दें कि रविवार से राज्य भर में बादल छाने लगे थे। नया सिस्टम बनने से एमपी के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
यहां होगी भारी बारिश सीहोर, धार, इंदौर, खंडवा, देवास, सीधी और बैतूल में मसौम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल से लेकर ग्वालियर चंबल तक हल्की से मध्यम बारिश अगले तीन दिन तक हो सकती है।

No comments:
Post a Comment