BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण हर माह कराएं - हर्षिका सिंह केंद्रीय विद्यालय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 20, 2022

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण हर माह कराएं - हर्षिका सिंह केंद्रीय विद्यालय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश



 

मण्डला 20 सितम्बर 2022

            केंद्रीय विद्यालय समिति प्रशासक एवं कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालय प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। प्रेजेंटेशन के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय में स्टॉफ की उपलब्धता, विद्यार्थियों की कक्षावार उपस्थिति, विगत वर्ष के परीक्षा परिणाम, स्कूल के खेल सहित अन्य प्रबंधकीय गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, कार्यपालन यंत्री श्री पटले सहित समिति के सदस्य, स्कूल स्टॉफ तथा संबंधित उपस्थित थे।

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर प्रतिमाह स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराएं। बच्चों में एनीमिया का स्तर, उनकी आंखों की जांच एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में नियमित फॉलोअप करें। कलेक्टर ने कक्षा दसवी एवं बारहवी के विद्यालय के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालय किसी विषय विशेष में कमजोर बच्चों के लिए स्पेशल क्लास लगाएं, यह प्राचार्य एवं संबंधित विषय के शिक्षक की भी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। बैठक के पूर्व विद्यालय प्रबंधन ने कलेक्टर हर्षिका सिंह सहित उपस्थित सदस्यों एवं शिक्षकों का पौधा भेंट कर सम्मान किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 

No comments:

Post a Comment