BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोधी क्षत्रिय समाज एवं आलोक मंडल करेगा प्रतिभाओं का सम्मान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 18, 2022

लोधी क्षत्रिय समाज एवं आलोक मंडल करेगा प्रतिभाओं का सम्मान...





रेवांचल टाईम्स - मण्डला, अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) एवं जिला लोधी क्षत्रीय समाज मण्डला की संयुक्त बैठक  ग्राम पंचायत भवन खड़देवरा में आयोजित की गई ।

बैठक में सबसे पहले 1857 की क्रांति की अमर शहीद वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी को याद किया गया ।

बैठक में लोधी समाज के छात्र/छात्राओं जिन्होंने वर्ष 2022 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में 75% या उससे अधिक अंक  हासिल कर सफलता प्राप्त किये है , समाज के शासकीय सेवा में नव नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी जिनकी नियुक्ति जनवरी 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक हुई हो और जो शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त हुए हों साथ ही पंचायत आम निर्वाचन में समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियो  पंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य, जिलापंचायत सदस्य,को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन दिवस में लोधी समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन भी किया जाएगा  ।

      कार्यक्रम 16 अक्टूबर 2022 को नर्मदा तट ग्राम खड़देवरा में  आश्रम प्रांगण में आयोजित है। लोधी प्रतिभा सम्मान एवम युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन हेतु  विभिन्न समितियां बनाई गई 

बैठक के पश्चात उपस्थित सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायत प्रांगण खड़देवरा में  वृक्षारोपण  किया गया । वृक्षारोपण पश्चात आयोजन स्थल का समाज एवम आलोक के पदाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया एवम आवश्यक  व्यवस्थाएं सांझा की गई ।

         बैठक में लोधी समाज एवं आलोक संघ के पदाधिकारीगण  एवम स्वजातीय जन शामिल हुए ।

No comments:

Post a Comment