रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में आज 6 दिनों से शिक्षक अपनी पुरानी पेंशन को लेकर हड़ताल में है वही शिक्षकों के हड़ताल के चलते जिले की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर भोपाल में हुये धरना प्रदर्शन दिनांक 13/09/2022 को मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलो के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक साथियो व्दारा सूखी सेवनिया माता के मंदिर से तिरंगा रेली पुनः भोपाल के लिये रवाना हुई किंतु प्रदेश कि सरकार ने उसे रोक दिया, यहाँ तक कि शिक्षक/शिक्षकाओं को पुलिस वाहन व्दारा 50 कि.मी. दूर बिलरिखिया पुलिस थाना समीप छोड़ा गया, पुलिस प्रशासन द्वारा शिक्षक/शिक्षकाओं को आहत किया गया जिससे आक्रोषित हो कर प्रांतीय अध्यक्ष श्री भरत पटेल, एंव जिला अध्यक्ष श्री संतोष सोनी मण्डला एंव प्रांतीय कार्य कारीणि ने निर्णय लिया गया कि सभी जिलो में एंव सभी जिलो के विकासखण्डों में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जावे. जिसको दृष्टिगत रखते हुए भोपाल वापसी के बाद दिनांक 15/09/2022 से आज दिनांक 18/09/2022 को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का 6वा दिवस में शिक्षक/ शिक्षकाओं की भारी भीड धरना प्रदर्शन में डटे रहे.. ज्ञात हो कि सभी शिक्षक/शिक्षकाओं ने सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुये हैं.

No comments:
Post a Comment