Breaking

revanchal times new

अमन प्रेम और भाईचारे का भारत बनाएगी कांग्रेस...




रेवांचल टाईम्स - मण्डला नगर व बिछिया नगर में कांग्रेसजनों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

मण्डला - देश को अमन प्रेम और भाईचारे के सूत्र में पिरोने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। आज 7 सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई यह पद यात्रा 3570 किमी तय करते हुए श्रीनगर में समापन होगी। इसी क्रम में मण्डला जिले में भी भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। मण्डला नगर में जिला कांग्रेस प्रभारी दिनेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जैन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से अंबेडकर चौक तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। अमन प्रेम भाईचारे का संदेश देती यह पदयात्रा सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ संपन्न हुई। वहीं बिछिया नगर परिषद में जिला कांग्रेस प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला से गांधी स्मारक तक पदयात्रा निकाली गई। नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारों के साथ यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों में भ्रमण करते हुए गांधी जी के स्मारक तक पहुंची, जहां कांग्रेसजनों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया और अपने अपने क्षेत्र में आपसी सद्भाव प्रेम और शांति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने बताया कि आज से यह पदयात्रा शुरू हुई है जिले में अलग अलग जगहों पर पदयात्रा का आयोजन लगातार किया जाएगा और हमारे नेता राहुल जी की देश भर में होने वाली इस यात्रा को जन जन तक पहुचायेंगे, अमन प्रेम और भाईचारे का भारत बनाएंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new