BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सामाजिक चेतना केन्द्र में नवसाक्षरों से मिली कलेक्टर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 21, 2022

सामाजिक चेतना केन्द्र में नवसाक्षरों से मिली कलेक्टर




 

मण्डला 21 सितम्बर 2022

            ’निरक्षरता से आजादी अभियानके अंतर्गत जिले में सामाजिक चेतना केन्द्रों के माध्यम से निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का कार्य किया जा रहा है। सामाजिक चेतना केन्द्रों में स्थानीय निरक्षर लोग अक्षरज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। नैनपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह डिठौरी सामाजिक चेतना केन्द्र पहुंची। उन्होंने नवसाक्षरों से मुलाकात की। कलेक्टर ने अक्षरज्ञान प्राप्त कर रहे व्यक्तियों से उनके अनुभवों के बारे में जाना। इस दौरान नवसाक्षर बने महिला एवं पुरूषों ने अपना नाम लिखकर भी दिखाया। श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों से चिन्हित किए गए निरक्षर व्यक्तियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सामाजिक चेतना केन्द्रों में अक्षरज्ञान सीखने आने वाले व्यक्ति अन्य को भी अक्षरज्ञान सीखने प्रेरित करें।

 

मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण

 

            कलेक्टर ने डिठौरी स्कूल परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होने स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसी प्रकार श्रीमती सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों के उपस्थिति के बारे में भी पूछा। उन्होंने परिसर में संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्कूली बच्चों से विद्यालय के मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि मीनू के अनुसार भोजन प्रदान करें। इस दौरान डीपीसी श्री ठाकुर, सीईओ जनपद नैनपुर, एपीसी श्री वर्मा तथा श्री उपाध्याय, बीआरसी एवं संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment