Breaking

revanchal times new

ये कैसा स्वच्छ भारत अभियान जगह जगह गंदगी से लोग है परेशान, सड़क में बह रहा नाली का पानी वार्ड वासी परेशान...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले स्वच्छता अभियान फेल नजर आ रहा जिले की ऐसी एक भी ग्राम पंचायत नही है जो साफ स्वच्छ हो स्वच्छता अभियान के लिए सरकार से लाखों करोड़ों की प्रदाय की जा रही है पर वह राशि कहाँ जाती है कौन खर्च करता है और कहा खर्च करता है। ये संदेह बना हुआ है आज भी ग्राम पंचायतों की ग्रामो में जगह जगह गन्दगी और सी सी सड़क तो बनी है पर उस पर से घरों का गंदा पानी बहता रहता है लोगो उसी गंदगी से आना जाना करते है इस गन्दगी के कारण आये दिन लोग बीमार पड़ रहे है। पर जनप्रतिनिधियों और जिम्मदारो को क्या पड़ी है।

          वही नारायणगंज जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया की सागर कालोनी में सड़क पर नाली का गंदा पानी भर जाता है, जिससे मौहल्ले वासी बहुत परेशान हैं।

    कई बार पंचायत में शिकायत करने पर भी नहीं हुआ निराकरण

पंचायत कार्यालय में मौहल्ले वासियों द्वारा बहुत बार शिकायत की गई परन्तु पंचायत द्वारा समस्या कोई समाधान नहीं किया गया

गंदगी की वजह से बिमारी फैलने का डर 

गंदा पानी बदबू मार रहा है,और बिमारियों को न्योता दे रहा है,देश में चल रहे स्वच्छता मिशन की हकीकत पंडरिया पंचायत के इस वार्ड  में  देखने मिल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new