रेवांचल टाईम्स डेस्क - मण्डला जिले के थाना नैनपुर के वार्ड 4 गायत्री मंदिर के समय एक महिला जो स्थानीय पुलिस को चेलेंज करते हुए सालो से अपने ही घर को कसीनो बना रखा है और इसकी जानकारी नैनपुर पुलिस सहित जिला मुख्यालय में बैठे जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी को सब पता होने के बाद भी इस डॉन महिला के सामने पुलिस प्रशासन जुए की कार्यवाही करने से भी कतराती है आखिर क्यों नगर में चर्चित ये महिला जो पुलिस से नही डरती है वही इस महिला के यहाँ रोजाना लाखो का 52 पत्तों का खेल खुलेआम खेला जा रहा है जिसे खेलने के लिए दूर दराज से लोग बेधड़क जुआ खेलते नजर आते है। वही इस महिला के घर मे प्रतिदिन रात्रि 10 से सुबह 4 बजे तक जुआड़ियों का जमघट लगा रहता है और मजाल है कि पुलिस का कोई भी नुमाइन्दा उस जुए खाने के आस पास भी भट जाए।
यही हाल नैनपुर नगर के वार्ड नं 14 के है जहाँ पर नड्डा फैक्ट्री के पास किराये से मकान लेकर स्थनीय लोग टीम बना कर जुआ खिलवाया जा रहा है। और सूत्रों के अनुसार इस जगह जुआ खिलाने की अनुमति पुलिस विभाग ने दे रखी जिसके एवज में अच्छा खासा पुलिस को ऊपर की कमाई हो जाती है।
वही खुलेआम चल रहे इस जुआ के पीछे बड़े बड़े लोगो और जनप्रतिनिधियों की छात्रहाथ की जन चर्चा है इस जुए में सिवनी के केवलारी पलारी छिंदा और बालाघाट के लामता परसवाड़ा चांगोटोला अन्य जगहों से लोग अपनी कार और बोलोरो अन्य वाहनों से भर भर के लोग पहुँच रहे है। इस जगह में भी रात्रि 10 से सुबह होते तक खेल खेलते देखा जा सकता है बड़ा जुआ फढ़ इस जुये के फड़ में जुआड़ियों के लिए की गई सभी व्यवस्था। रातभर रहता है जुआड़ियों का जमघट जिसमें करोड़ों का दांव लगाते लोगों को देखा जा सकता है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नैनपुर के वार्ड नं 4 और वार्ड नं 14 ये जुआड़ियों के लिए फ़ेमस जगह हो चुकी है । रात्रि कालीन जुआ अपने पूरे शबाब पर है जहाँ खेलने वालों का जमघट लगा रहता है। जुआ खिलाड़ी सिवनी/ बालाघाट / मंडला और जबलपुर से जोर आजमाने और एक रात में लखपति बनने पहुँच रहे हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे नैनपुर के शरीफो का जीना दूभर हो गया और नाराज़ स्थानीय लोगों में पुलिस और जनप्रतिनिधि के ऊपर आक्रोश पनप रहा है। लोगों की मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही की जाए जिससे नगर का माहौल खराब ना हो पाए। जुआ खेलने वालों के बीच आए दिन विवाद गाली गलौच भी होता है और स्थनीय लोगो को अंदेशा है की किसी न किसी दिन बड़ी घटना दुर्घटना होने की संभावना भी बनी हुई है।
अब देखना होगा की क्या नैनपुर या जिला मुख्यालय में बैठे वरिष्ट जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे या फिर की घटना का इंतज़ार करेंगे यह देखना बाकी है और पुलिस प्रशासन इन असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही कर पायेगी या फिर यथावत चलता रहेगा जुआ फड़ पर।
इनका कहना है
नैनपुर में तो सभी अबैध कारोबार का गढ़ बन गया है हर प्रकार के अपराध हो रहे है और पुलिस चैन की नींद सो रही है पुलिस को इन अबैध कारोबारियों से मुंह मांगा सेवा शुल्क मिल रहा है। पता नही कहा कहा से यहाँ पर जुआ खेलने लोग आ रहे है रोज रोज नए नए चेहरे दिखते पैदल से लेकर कार तक में लोग पहुँचते है, इन जुआड़ियों के बीच आये विवाद होता है और पुलिस को सब पता है पर कुछ करती ही नही सब के सब बिके हुए है किसी दिन जब बड़ी घटना होगी तब पुलिस और जिला प्रशासन जागेगा।
स्थानीय निवासी
रेवांचल टाईम्स से प्रहलाद उइके की रिपोर्ट...
.png)
No comments:
Post a Comment