Breaking

revanchal times new

शासकीय स्नातक महाविद्यालय मवई में पोषण आहार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई '26 सितंबर 2022 दिवस सोमवार 'राष्ट्रीय सेवा योजना की53 वी स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष में "शिक्षा परिसर के समुदाय " थीम के अंतर्गत आज शासकीय स्नातक महाविद्यालय मवई में छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए  गए |

    आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता आंदोलन के सहभागी सरदार भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस राजगुरु सुखदेव महारानी लक्ष्मीबाई जैसे महापुरुषों के योगदान पर परिचर्चा की गई इसके साथ ही पोषण आहार हेतु छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।

   कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना  उरकुड़े ने की ।महाविद्यालय परिवार से प्रोफेसर राजेंद्र सोनवानी जी , डॉ सत्यनारायण मालवीय ' स्वामी दयानंद प्रजापति , श्रीमती धारणा कनौजिया ,प्रोफ़ेसर आशीष चतुर्वेदी एवं कार्यक्रम के मुख्य अधिकारी डॉ मनीष सिंह उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new