Breaking

revanchal times new

अगर आप भी पीते हैं खाली पेट चाय तो हो जाएं सावधान, इस जानलेवा बीमारी के हो जाएंगे शिकार




रेवांचल टाईम्स:चाय के आदी लोगों के दिन की शुरुआत बिना चाय के अधूरी रहती है. चाय की हैबिट जिन्हे होती है, वे आंख खुलते ही चाय की डिमांड करते हैं. हमारे देश में चाय पीने और पिलाने की परंपरा है. अगर कोई भी मेहमान हमारे घर आता है, तो सबसे पहले हम उन्हें चाय का ऑफर करते हैं, बात में किसी और चीज का.

वहीं कई ऐसे लोग होते हैं, जो काम के साथ-साथ दिन में 7-8 कप चाय आसानी से पी जाते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं, तो कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें, वरना ये चाय आपके लिए जानलेवा भी हो सकती है. चलिए जानते हैं आखिर चाय पीने के दौरान किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-

खाली पेट चाय

बहुत से लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं, तो सावधान हो जाएं. एक रिसर्च के अनुसार, सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा बना रहता है.

इसके साथ ही अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं, तो आपकी उम्र भी कम होने की संभावना होती है. जब आप सुबह चाय पीते हैं, तो उसके साथ कुछ ना कुछ बिस्किट या फिर किसी तरह का डाइट जरूर लें.

खाने के तुरंत बाद

खाने के तुरंत बाद चाय पीने की गलती ना करें. ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. दरअसल, खाने के दौरान आप जो भी खाते हैं. उन पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए हमारे शरीर को थोड़ा समय चाहिए होता है, लेकिन अगर ऐसे में आप तुरंत बाद पी लेते हैं, तो हमारा शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता. इस वजह से शरीर का पोषण तत्व अधूरा रह जाता है. ऐसे में डायबिटीज जैसी समस्या होने की संभावना होती है.

कड़क चाय

कड़क चाय बहुत से लोगों को पीना पसंद होता है. इसलिए चाय को काफी उबालते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ज्यादा उबली चाय सेहत के लिए नुकसानदायक होती है. वहीं, अगर आप चाय को दूसरी बार गर्म करके पीते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायी होती है. ऐसा करने से पेट से संबंधित समस्या हो सकती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new