मण्डला 9 सितम्बर 2022
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 हेतु जिले के सभी नगरीय निकायों के लिए ईव्हीएम मशीनों के रेंडमाईजेशन एवं
कमिशनिंग के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीईओ रेंडमाईजेशन 20 सितम्बर 2022 को अपरान्ह 4 बजे तथा आरओ
रेंडमाईजेशन 21 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार निकायवार कमिशनिंग के तहत नगर परिषद निवास के लिए ईव्हीएम की कमिशनिंग 22 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय निवास में की जाएगी। इसी प्रकार नगर परिषद भुआबिछिया के लिए ईव्हीएम की कमिशनिंग 22 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर पड़रिया बिछिया में की जाएगी। नगर परिषद बम्हनी बंजर के लिए ईव्हीएम की कमिशनिंग 23 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे तक शासकीय कन्या हाईस्कूल बम्हनी में की जाएगी। नगरपालिका परिषद नैनपुर के लिए ईव्हीएम की कमिशनिंग 23 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर में की जाएगी। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद मंडला के लिए ईव्हीएम की कमिशनिंग 24 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे तक एकलव्य आदर्श शासकीय विद्यालय अचली सेमरखापा में की जाएगी। रेंडमाईजेशन एवं कमिशनिंग कार्य के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं।

No comments:
Post a Comment