BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय स्कूलों के शौचालय बंद पाए जाने पर प्राचार्यों पर होगी कार्यवाही संभाग आयुक्त ने वीसी में दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 28, 2022

शासकीय स्कूलों के शौचालय बंद पाए जाने पर प्राचार्यों पर होगी कार्यवाही संभाग आयुक्त ने वीसी में दिए निर्देश



मण्डला 28 सितम्बर 2022

जबलपुर संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर ने प्रति बुधवार को आयोजित होने वाली नियमित समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जिलेवार समीक्षा की। श्री चंद्रशेखर ने शौचालयविहीन विद्यालयों की आंकड़ेवार समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर्स से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय स्कूलों के शौचालय उपयोग करने की स्थिति में हो। शासकीय स्कूलों के शौचालय अनुपयोगी न रहे। शासकीय स्कूलों के शौचालय बंद पाए जाने की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्राचार्य की जिम्मेदारी तय होगी, ऐसे प्राचार्यों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर श्री बी. चंद्रशेखर ने कहा कि जिलाधिकारी मैदानी भ्रमण के दौरान स्कूलों का भी निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, शाला भवनों की स्थिति एवं शौचालय के बारे में रिपोर्ट देंगे। जिलाधिकारी सतत रूप से मैदानी भ्रमण के दौरान स्कूलों का निरीक्षण जारी रखेंगे। 

संभाग आयुक्त ने बैठक में जर्जर स्कूल भवनों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे भवनों को ध्वस्त करें। उन्होंने हाईस्कूल तथा हायरसेकेंडरी स्कूलों में छात्रों के बैठने के लिए डेस्कबेंच की उपलब्धता एवं कमी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दर्ज संख्या के अनुपात मंे 50 प्रतिशत से कम डेस्कबेंच होने पर तत्काल कमी को पूरा करें। कमिश्नर ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के अभियान की समीक्षा करते हुए मंडला जिले की प्रगति की सराहना की। बैठक में संभाग आयुक्त ने स्वामित्व योजना, एपीसी बैठक, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान तथा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिला एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, उपसंचालक वेटनरी एवं कृषि विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment