BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनुविभागीय अधिकारी और उपयंत्री की मिली भगत से पुलिया बनाने वाले ठेकेदार पर नही हो रही कार्यवाही आख़िर क्यो बचा रहे है ठेकेदार को... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 28, 2022

अनुविभागीय अधिकारी और उपयंत्री की मिली भगत से पुलिया बनाने वाले ठेकेदार पर नही हो रही कार्यवाही आख़िर क्यो बचा रहे है ठेकेदार को...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत विकास खण्ड नैनपुर की ग्राम पंचायत अतरिया के ग्राम धनोरा में बनी पुलिया विगत 5 माह में ही हुई ज़मीदोज़ जनपद के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ खाना पूर्ति करते आ है। कहि न कही इस ठेकेदार को बचाते नजर आ रहे है इसकी पीछे की क्या बजह है यह जनचर्चा का विषय बना हुआ है जहाँ सरकार ग्रामो के विकास के लिए जनता की मुलभूत सुविधाएं के लिये दृण संकल्पित है पर जिनको ये जिम्मेदारी सोपी गईं है ये अपने निजी स्वार्थ के चलते उन्हें कही न कही पतीला लगा रहे है और सरकारी पैसों की होली खेल रहे और जिम्मेदार किये गए भ्रष्टाचार में पर्दा डालने में कोई कसर नही छोड़ रहे है


       वही प्रदेश के मुखिया कहते है। कि ग्रामों का विकास होना है। मगर उसका तो विकास जनपद पंचायत के sdo बंसत मरकाम और उपयंत्री वर्मा ठेकेदार से मिलकर जमकर पुलिया का गुणवत्ताहीन निर्माण कर रहें हैं। वही प्रदेश के मुखिया की बाते हवा में साबित हो रही हैं। उसके अधिकारी ठेकेदारों से मिलकर ऐसा निर्माण कार्य कर रहें हैं। कि जो 5 महीने में ही जमीन में धस गई हैं। मगर अधिकारियों को क्या मतलब जब कमीशन मिल जाता हैं। ठेकेदार के साथ मिलकर रात रंगीन करने का मजा ले  हैं। इसी तर्ज पर जनपद पंचायत नैनपुर के अधिकारी और  ठेकेदार शासन के पैसों होली खेल रहें हैं। और पुलिया की जाँच में चाहते ठेकेदारों को रेवड़ी की तरह पुलिया काम बाट रहें है। और अंदर की बात और जानकर यह भी बता रहें हैं। कि sdo और ठेकेदार मिलकर जमकर जाम भी छलकते नजर आ चुके हैं। 



4 माह में धस गई पुलिया जनपद पंचायत के अधिकारी जानकारी होने के बाद मोनं साधना में

ग्राम पंचायत अतरिया के ग्राम धनोरा में ठेकेदार नीलेश सिरवैया ने जमकर पुलिया में घोटाला किया हैं। जिसमें उपयंत्री वर्मा और ठेकेदार ने मिलकर तालाब के किनारे पुलिया का निर्माण किया हैं। जो 5 माह में ही धस गई हैं। जिसकी सूचना जनपद पंचायत के अधिकारियों को दी गई तो जैसे ही ठेकेदार नीलेश को लगी उसके द्वारा फोन पर खुली धमकी पत्रकार  को दी गई और लिखित सूचना नैनपुर थाने में दी गई मगर पुलिस प्रशासन कार्यवाही शून्य नजर आ रही हैं। वही ठेकेदार और उपयंत्री ने मिलकर पंचायत से पूरा पैसा आहरण कर लिया गया हैं। जब घटिया निर्माण की खबर पत्रकार ने जनपद के अधिकारियों को दी तो नीलेश ठेकेदार झला कर पत्रकार और नगर अध्यक्ष को खुली धमकी देने से नही चूक रहा हैं।

पुलिया की पोल खुलने के बाद भी जनपद पंचायत के अधिकारियों ने नही कार्यवाही 

     जनपद पंचायत का ठेकेदार जो कि आप ने आप को दबग ठेकेदार कहता हैं। मगर उसने पुलिया की पोल खुलते ही झला कर पत्रकार को गणतंत्र पार्टी के नगर अध्यक्ष को खुली धमकी दे चुका हैं। और जीवन खराब करने के लिये चुनौती दे रहा हैं। जिसके कारण गोंगपा पार्टी में भारी रोष देखा जा रहा हैं। और पार्टी में ठेकेदार का खुला विरोध कर रही हैं।और ठेकेदार पर कार्यवाही नही होती तो गोड़वानां पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी 

No comments:

Post a Comment