दैनिक रेवांचल टाईम्स - अवैध रूप से शराब बिक्री एवं शराबियों से परेशान होकर ग्राम सेवा समिति तिंदुआ ने पुलिस चौकी छिन्दा में सौंपा ज्ञापन केवलारी के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिंदुआ में युवाओं द्वारा ग्राम सेवा समिति का गठन कर शराब बंद के लिए आवाज उठाई। केवलारी का शासन प्रशसन मोन क्यों है।ठेकेदारों की कठपुतली बनकर रहना कब तक जबकि आये दिन शराब सम्बंधित खबरें आ रही है।जिसका कोई निराकरण नही किया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने भी मौन व्रत कर रख है।क्या जनता ने ऐसे दिन देखने के लिये चुना है।ग्राम तिंदुआ के युवाओं ने अब मन बना लिया है।गांव को नशा मुक्त करना ही होगा।जिसके लिए समिति ने शराब बेचने वाला एवं पीने वाले अर्थ दंड देना होगा।ग्राम तिंदुआ को नशा मुक्त करने के लिये युवाओ ने बढ़ चढ़ कर एक दूसरे का सहयोग किया निजाम मरावी,महिपाल राजपूत,देवकुमार झरिया,नवनीत राजपूत,अवधेश राजपूत,पप्पू नंदा, कमलेश नंदा, सुनील राजपूत,सुभान सिंह उइके,सुरेंद्र राजपूत,विनोद राजपूत,कुलदीप राजपूत,ज्ञानी नंदा,राजेश चौधरी,बीरन उइके,नीतू राजपूत संतोष झरिया,पंचराज राजपूत,धनीराम,मोहन मरकाम,रज्जु झरिया,मानसिंग मरकाम,रासबिहारी राजपूत,ब्रजेश राजपूत,बसन्त,भोला,राजेश बकील आप सभी ने मिलकर पुलिस प्रशासन को जगाने का कार्य किया।

No comments:
Post a Comment