BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला शिक्षा के नाम पर खुला भ्रष्टाचार जिम्मेदार की मौन सहमति... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 6, 2022

मण्डला शिक्षा के नाम पर खुला भ्रष्टाचार जिम्मेदार की मौन सहमति...



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला में शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है एक ओर सरकार शिक्षा के अनेक तरीके और योजनाएं संचालित कर रही है पर जिम्मेदार उसमे खुलकर भ्रष्टाचार कर रहे है बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड़ कर रहे है।

      मुख्यालय से महज 10 किलो मीटर की दूरी पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी मण्डला में वर्तमान प्राचार्य की मनमानी से छात्र/छात्राओं का भविष्य हो रहा अंधकार मय। प्राचार्य बच्चों की  पढ़ाई को महत्व न देकर सामग्री खरीदी में व्यस्त रहते हैं, हाल ही में विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 7 वीं के छात्र के साथ विद्यालय के ही 3 सीनियर छात्रों ने विद्यालय परिसर में शराब खोरी करके  रैगिंग किये जिसकी शिकायत संबंधित छात्र ने अपने अभिभावकों से किया अभिभावक ने विद्यालय में जाकर प्राचार्य से बात किये तो प्राचार्य अभिभवकों के ऊपर ही भड़क उठे ।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में विद्यालय के कुछ  छात्र/छात्राएं बाउंड्री कूदकर बाहर जाते है अधिकांश छात्र नशे की लत में बाहर जाते हैं विद्यालय केम्पस में भी शराब खोरी चलती है ।

विद्यालय में कोई छात्र बीमार पड़ जाता है तो प्रबंधन द्वारा उनके अभिभावकों को सूचना देकर उनके आने का इंतजार किया जाता है जबकि तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए था नाम न छापने की शर्त पर कुछ अभिभावकों ने बताया कि नवोधय विद्यालय में अराजकता फेल चुकी है अभिभावक डर के कारण शिकायत नही कर पा रहे हैं प्राचार्य का दबाव रहता है बच्चों को प्रताड़ित करने का ।

वहीं प्राचार्य द्वारा विद्यालय में सामग्री क्रय या अन्य उपयोगी चीजों के लिए निविदा आमंत्रित कि जाती है वह भी नियम के विरुद्ध कि जाती है प्राचार्य को जो मोटी रकम घुस के रूप में दे उसी को निविदा फार्म दिया जाता है अन्य लोगों को कोई भी बहाना बना कर मना कर दिया जाता है ।

प्राचार्य श्री झरिया विद्यालय में सप्लायर से संपर्क कर अवकाश में जाते समय मण्डला से सब्जी किराना का सामान इत्यादि समान भी विद्यालय के नाम पर ही स्वयं के घर लेकर जाते हैं ।

आपको जानकर हैरानी होगी कि नवोदय विद्यालय समिति के चेयरमेन जिला कलेक्टर होता है इसके बाद भी विद्यालय में अराजकता फैली हुई है आदिवासी बाहुल्य मण्डला जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी के चेयरमेन जिला कलेक्टर के होने के बाद भी यहां की व्यस्थाएँ चौपट हो गई है ।

विद्यालय में न मीडिया का दखल न किसी राजनेता का समाजसेवी लोगो द्वारा प्रयास किया जाता है तो विद्यालय के प्राचार्य द्वारा  विद्यालय में प्रवेश करने पर धमकियां दी जाती है जिससे कोई आवाज नही उठा सकता ।


            वही सूत्रों का कहना है कि भंडार क्रय नियम का उल्लघन कर फर्जी बिल लगाकर करोड़ो का घोटाला किया गया है ।

अगर आप है खाने खिलाने के शौक़ीन तो पढ़ें 


स्पंज रसगुल्ले

No comments:

Post a Comment