BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षको का किया सम्मान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 6, 2022

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षको का किया सम्मान...



रेवांचल टाईम्स - क्षेत्रीय कलमकारों को भी अभूतपूर्व रूप से सम्मानित किया गया चौरई  नगर के अन्नपूर्णिमा लॉन मे भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौधरी चंद्रभान की उपस्थिति मै पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया! कार्यक्रम का शुभारंभ माँ  सरस्वती माँ भारती एवं सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की प्रतिमा का पूजन कर किया गया।

सम्मान समारोह में चौरई , चाॅद , बिछुआ संकुल केन्द्रो के समस्त शिक्षको - शिक्षिकाओं का मुख्य अतिथि के द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियो के द्वारा शिक्षक दिवस के संबंध मे प्रकाश डाला एवं अपने विचार व्यक्त किये गये एवं बताया गया कि शिक्षक के ज्ञान के बिना यह जीवन जीना असंभव है एवं प्रत्यके व्यक्ति के जीवन मे शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका होती है एक शिक्षक एक व्यक्ति का ही नही वरन पूरे समाज व राष्ट्र निर्माण कार्य मे अहम भूमिका निभा कर सभी को एक नई दिशा प्रदान करता है और जीवन पथ को प्रकाशित करता हैँ 

शिक्षक सम्मान समारोह आयोजक शैलेन्द्र रघुवंशी ने अपने उदभोदन उद्धबोधन मे कहा कि आज यहाँ उपस्थित सभी गुरूजनो को मै हदय से एवं हाथ जोड कर प्रणाम करता हूॅ मै सभी का आभारी हूॅ कि आप सभी ने मुझे इस योग्य मना कि अपने सम्मान का मुझे गौरव प्रदान करा कही ना कही प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मैने आप सभी से कुछ ना कुछ सीखा है आप सभी इसी प्रकार अपना आर्शीवाद हम लोगो पर बनाये रखे यह हमारी छोटी सी शुरूआत  है जिसको आप लोगो ने आकर सफल बनाया!

आयोजन समिति के द्वारा नगर के बुद्धिष्ट पत्रकार बंधुओ जिनमे सर्वश्री  ललित डेहरिया,  प.भुजेन्द्र शर्मा,अजय सेन अमित सोनी, मनोज साहू, अनिल राय, संदीप शर्मा, अनिल राय गजानंद सोनी, श्याम चौरसिया,को भी आत्मिक रूप से सम्मानित कर आयोजन समिति ने एक अच्छा कीर्तिमान स्थापित किया।।*

*कार्यक्रम मे मुख्य रूप से  वीरपाल इवनाती , अतरलाल वर्मा, अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चौरई पूर्णिमा शरद जैन, चाँद नगर पालिका अध्यक्ष दानसिंह पटेल, बिछुआ नगर पालिका अध्यक्ष रामचंद्र बोबडे, सिरपत नायक, निरंकुश नागरे,देवेंद्र सिंह पटेल,मंगलेश दुबे,अंकुर शुक्ला, लक्ष्मीकांत नागरे, जितेंद्र चौरे, ब्लाक शिक्षा अधिकारी आर के बघेल , बी आर सी. मुकेश श्रीवास्तव सहित सभी संकुल प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाये उपस्थित रहे!

अगर आप है खाने खिलाने के शौक़ीन तो पढ़ें 


स्पंज रसगुल्ले

No comments:

Post a Comment