BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला ब्लॉक में समूह गठन के लिये समुदाय को जोड़ने के लिए चल रहा विशेष अभियान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 12, 2022

मंडला ब्लॉक में समूह गठन के लिये समुदाय को जोड़ने के लिए चल रहा विशेष अभियान...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा 7सितम्बर से 20 सितंबर2022 तक समूहो से छूटे हुए परिवारों को जोड़ने के लिए सोशल मोबिलजेशन कैम्पेन चलाया जा रहा है जिसमे मंडला ब्लॉक के पांच संकुलों महिष्मति, कामयाब, संगम, महासंगम और सृष्टि में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सी आर पी का दल बनाकर गांव में टीम भेजी जा रही हैं जिसके तहत ग्राम चौपाल, रैली, जागरूकता सभाए आयोजित की जा रही है। 5 संकुलों के 34 ग्रामो में सी आर पी ड्राइव चलाई जा रही है,अभियान में 1200 परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मिशनकर्मियो के द्वारा भी ग्रामो का सघन भृमण किया जा रहा है और सी आर पी के साथ गरीब परिवारो को मोबिलाइज किया जा रहा है जिससे वह समूह में जुड़कर शासन की योजनाओं का लाभ उठा सके। मंडला ब्लॉक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अभी तक 150 समूहो का गठन कर लगभग 1930 परिवारों को स्व सहायता समूहों से जोड़ा गया है।अभियान की मॉनिटरिंग ज़िला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक की जा रही हैं इसके साथ ही सी एल एफ के पदाधिकारियों के द्वारा भी ग्राम भृमण किया जा रहा है। अभियान में ब्लॉक प्रबंधक योगेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में धर्मेन्द्र मिश्रा, शबीना बानो, सुरेखा बैरागी,शैलजा सैनी, अभय गौर, वनिता गुप्ता और रुकमणी सिंह सभी सहायक विकास खंड प्रबंधक के द्वारा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment