रेवांचल टाईम्स - कांग्रेस परिवार चौरई ने विधायक कार्यालय में श्री जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम चौरसिया को श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री बेजू लाल वर्मा , नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया , सीनियर सिटीजन सद्भावना मंच के पूनम चंद शर्मा अपने वक्तव्य दिए एवं कहा कि शंकराचार्य जी ब्रह्मलीन हुए, पृथ्वी से उनका जाना सिर्फ हिन्दू समाज ही नही अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है । शंकराचार्य स्वरूपानंद जी एक मात्र ऐसे संत थे जिन्होंने 1942 में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। ऐसे स्वतंत्रता सेनानी संत को कोटिशः नमः।
वही इस मौके पर- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेजू लाल वर्मा , नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया , नगर सीनियर सिटीजन मंच से पूनम चंद शर्मा अरविंद सिंह राजपूत रामेश्वर सोनी , छबील ठाकुर , अस्मित चौधरी , ऋषि पटेल धीरज खंडेलवाल हिम्मत सिंह बघेल , अनुराग माहेश्वरी , अंकित पांडे , प्रशांत शर्मा , कन्हैया वर्मा , सनत बेलवंशी , गुरुराज , संदीप रघुवंशी , अमिताभ गोलू राउत, जितेंद्र जैन ,योगेश रघुवंशी, संतोष वर्मा , सत्यनारायण शर्मा , प्रेमलाल वर्मा राजकुमार बंजारा सुरेंद्र उइके, बृजपाल वर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment